Congress MLA : महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान…! भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस MLA के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Congress MLA : महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान…! भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस MLA के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

रायपुर, 18 जनवरी। Congress MLA : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल और शताब्दी पांडे सहित महिला मोर्चा की पूरी टीम ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर एसपी ऑफिस कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा महिला मोर्चा का आरोप

भाजपा महिला मोर्चा ने अपने ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अजा-अजजा एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी कर दतिया (मप्र) की महिलाओं का अपमान किया है। विशेष रूप से, उन्होंने बलात्कार को धर्मग्रंथों से जोड़कर की गई टिप्पणी को अश्लीलता की पराकाष्ठा करार दिया। भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक की टिप्पणी को सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली बताते हुए, भारतीय दंड संहिता, एससी-एसटी, और ओबीसी कानूनों के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला मोर्चा की उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कई प्रमुख सदस्य शामिल रही, जिनमें डॉ. किरण सिंह, प्रियंका गिरी, रजनी शिंदे, माया शर्मा, शमा भारती, शिवानी और अन्य कई महिलाएं मौजूद रही। यह मामला अब कांग्रेस विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की ओर बढ़ सकता है, अगर आरोप सही साबित होते हैं। BJP महिला मोर्चा ने एकजुट होकर इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है और विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई (Women’s Respect) की मांग की है।
राज्य खबर