Jewellers Robbery Case : कोर्ट का बड़ा फैसला…! राजेश ज्वेलर्स डकैती केस में सजा का ऐलान…एक महिला सहित 5 को उम्रकैद
रामानुजगंज, 12 नवंबर। Jewellers Robbery Case : बीते साल 11 सितंबर को हुई सनसनीखेज राजेश ज्वेलर्स डकैती कांड में जिला अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस फैसले के बाद रामानुजगंज के व्यापारिक समुदाय में राहत और खुशी का माहौल है।
इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पांच आरोपियों सोनू सोनी, मोनू सोनी, राहुल मेहता, अरविंद सोनी और एक महिला अंजनी एक्का को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
Breaking News

