CG Textbook Corporation : 92वीं निगम बैठक में पारदर्शिता पर जोर…! बिहार मॉडल को ठुकराया…स्कूली किताबों की आपूर्ति में भ्रष्टाचार रोकने का प्रभावी कदम
रायपुर, 11 नवंबर। CG Textbook Corporation : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की 92वीं कार्यकारिणी बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूली पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन में वर्तमान प्रणाली को जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में बिहार मॉडल को अपनाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए निगम ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा व्यवस्था पारदर्शी, प्रभावी और भ्रष्टाचार-रोधी है।
बैठक का आयोजन निगम अध्यक्ष राजा पांडेय की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय विभाग, एससीईआरटी, वित्त विभाग, सरकारी प्रेस और समग्र शिक्षा के एमडी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा था कि क्या नए शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तक प्रकाशन प्रक्रिया में बदलाव किया जाए या मौजूदा प्रणाली को बनाए रखा जाए।
हाल ही में यह चर्चा तेज हुई थी कि छत्तीसगढ़ भी बिहार की तरह नई प्रकाशन प्रक्रिया अपना सकता है, जिसमें प्रकाशक को कागज, मुद्रण और प्रकाशन की पूरी जिम्मेदारी दी जाती। इस संभावना का अध्ययन करने के लिए निगम ने दो टीमों को बिहार, गुजरात और एनसीईआरटी भेजा था।
एजुकेशन

