रायपुर, 08 नवंबर। Returned to Sanatana Dharma : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। गुढ़ियारी के दही हांडी मैदान में आज आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक परिवारों ने घर वापसी की। ये सभी परिवार पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई समुदाय में शामिल हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने पुनः सनातन धर्म में लौटने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व स्वामी नरेंद्राचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन विधि के साथ घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, संत-महात्मा और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वामी नरेंद्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा, यह केवल धर्म परिवर्तन का नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने का प्रतीक है। सनातन संस्कृति सभी को जोड़ने का कार्य करती है, तोड़ने का नहीं।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मंच से ‘घर वापसी’ करने वाले परिवारों को गंगाजल और भगवद्गीता भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद रही, ताकि व्यवस्था और शांति बनी रहे।

