Virginity Test : मुरादाबाद में मदरसे का शर्मनाक फरमान…! छात्रा से मांगा ‘वर्जिनिटी सर्टिफिकेट’… इनकार पर काटा नाम
मुरादाबाद, 24 अक्टूबर। Virginity Test : मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा क्षेत्र में एक मदरसे पर छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (कौमार्य प्रमाण पत्र) मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मेडिकल जांच कराकर प्रमाण पत्र न देने पर मदरसे ने छात्रा का नाम काट दिया और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) थमा दी।
इतना ही नहीं, परिजनों का कहना है कि मदरसे ने पहले से जमा की गई फीस भी वापस नहीं की। चंडीगढ़ निवासी छात्रा के पिता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी सतपाल अंतिल से की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नेशनल

