Big Relief in Naan Scam : छत्तीसगढ़ नान घोटाले में बड़ी राहत…! IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को कोर्ट से जमानत…लेकिन टुटेजा को जेल से नहीं मिली रिहाई
रायपुर, 17 अक्टूबर। Big Relief in Naan Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और वरिष्ठ IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को रायपुर की विशेष ईडी अदालत से जमानत मिल गई है। दोनों अफसरों ने 22 सितंबर को ईडी कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली में चार सप्ताह की कस्टोडियल रिमांड पर भेजा गया था। आज 16 अक्टूबर को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान की।
Breaking News राज्य खबर

