National Sports Day 2025 : बिलासपुर में निकली भव्य साइकिल रैली, 300 से अधिक खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह

National Sports Day 2025 : बिलासपुर में निकली भव्य साइकिल रैली, 300 से अधिक खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह

बिलासपुर, 31 अगस्त। National Sports Day 2025 : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर में आयोजित साइकिल रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं और 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रैली का आयोजन भारत सरकार के “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत “Sundays on Cycle” कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।

PMश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय नूतन चौक सरकंडा से शुरू हुई यह रैली स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई तक आयोजित की गई। रैली को पूर्व ओलंपियन और हॉकी के हेड कोच अजीत इमानुएल लकड़ा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्कूली छात्र-छात्राएं और 300 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य

यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देश की समृद्ध खेल विरासत को सम्मानित करने के लिए किया गया। 29 से 31 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी समारोह के माध्यम से खेलों के प्रति जनजागरूकता, फिटनेस, टीम भावना और समावेशिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली

प्रशासनिक सहभागिता

रैली में शामिल प्रमुख अधिकारी और प्रतिनिधि:

  • ए. एक्का, सहायक संचालक (खेल विभाग)
  • पी. दासरथी व अखिलेश मेहता, सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग)
  • सुशील अमलेश, खेल अधिकारी
  • राकेश टोप्पो, वरिष्ठ प्रशिक्षक
  • साजिद खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी

इसके अलावा खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम अनुदेशक, खेल विभाग, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर, और अन्य विभागों के कर्मचारी भी रैली में सहभागी बने।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली

नवजवानों का उत्साह देखते ही बना

रैली में शामिल स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूकता का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। आयोजन ने बिलासपुर के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

स्पोर्ट