Vehicle Parking Dispute : बड़ी खबर…! महज पार्किंग विवाद में अभिनेत्री के भाई की हत्या…2 लोगों से हुआ था झगड़ा…यहां देखें VIDEO
नई दिल्ली, 08 अगस्त। Vehicle Parking Dispute : बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली के निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुमा के भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के नाम गौतम और उज्जवल हैं। दोनों सगे भाई हैं। उज्जवल ने सबसे पहले आसिफ कुरैशी पर हमला किया था। गौतम की उम्र 18 साल जबकि उज्जवल की 19 साल है।
निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार देर रात स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
National

