सीपत. NTPC power plant Accident: NTPC सीपत पावर प्लांट में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
NTPC power plant Accident: प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा यूनिट नंबर 3 के पास में रखरखाव कार्य के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऊंचाई पर कार्य करते समय एक लोहे की संरचना अचानक गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए, घायलों को तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो और सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Fake Paneer in Raipur: नकली पनीर के भांडा फोड़, मिलावटी पनीर के खतरनाक पैकिंग तरीका
NTPC power plant Accident: हादसे की जानकारी मिलते ही NTPC प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। NTPC की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक एक जांच समिति का गठन किया गया है जो हादसे के कारणों की जांच करेगी।
श्रमिक संगठनों में आक्रोश:
NTPC power plant Accident: घटना के बाद मजदूर संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जाती है।

