Site icon AB News.Press

HC on Kamal Haasan : कन्नड़ भाषा विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट की कमल हासन को फटकार, ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर मंडराए संकट के बादल

HC on Kamal Haasan

साउथ सुपरस्टार कमल हासन इन दिनों एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।” इस बयान को लेकर कर्नाटक में भारी नाराज़गी देखी गई, जिसके चलते उनकी आगामी फिल्म ‘Thug Life’ की कर्नाटक में रिलीज पर रोक लगा दी गई। इसके खिलाफ कमल हासन ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

हाईकोर्ट के जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने सुनवाई के दौरान कहा कि किसी को भी जनता की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कमल हासन की माफी न मांगने की जिद पर भी सवाल उठाए और कहा, “होंगे आप कमल हासन, पर भावनाएं किसी की भी हो सकती हैं, और उन्हें ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है।”

HC on Kamal Haasan

जज ने यह भी कहा कि देश का विभाजन भाषा के आधार पर हुआ है, ऐसे में भाषायी बयान बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक सार्वजनिक व्यक्ति के ऐसे बयानों से माहौल बिगड़ सकता है और सिर्फ एक माफी स्थिति को शांत कर सकती थी।

कमल हासन ने सफाई देते हुए कहा, “मेरे शब्दों को जिस भावना से कहा गया, उसी भावना से लिया जाए। कर्नाटक, वहां की भाषा और लोगों के प्रति मेरा प्रेम हमेशा रहा है।” हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से माफी नहीं मांगी, जिससे विवाद शांत होने के बजाय और गहरा गया।

अब देखना यह है कि यह मामला यहीं खत्म होता है या फिर उनकी फिल्म ‘Thug Life’, जो कि 5 जून को रिलीज होने वाली है, उसकी रिलीज पर संकट बना रहेगा। फिल्म खास है क्योंकि इसमें कमल हासन और मणि रत्नम 38 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु:

READ MORE – IPL 2025 Final : RCB और PBKS के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला, क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन अपने बेटों संग देंगे खास प्रस्तुति

 

 

 

Exit mobile version