IPL 2025 Final : RCB और PBKS के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला, क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन अपने बेटों संग देंगे खास प्रस्तुति

IPL 2025 Final : RCB और PBKS के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला, क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन अपने बेटों संग देंगे खास प्रस्तुति

IPL 2025 Final

अहमदाबाद। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला आज, 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहली बार आईपीएल फाइनल में आमने-सामने होंगी, जिससे इस बार टूर्नामेंट को एक नया विजेता मिलेगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

फाइनल मुकाबले से पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मशहूर गायक शंकर महादेवन अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति भारतीय सेना को समर्पित होगी। शंकर महादेवन ने इस बारे में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा, “कल फाइनल में मिलते हैं। बहुत ही बड़ा सम्मान है ये!”

बता दें कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव के चलते IPL को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। इसके कारण फाइनल की तारीख 25 मई से बढ़ाकर 3 जून कर दी गई थी। अब जब टूर्नामेंट फिर से शुरू हो चुका है, तो फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। शंकर महादेवन और उनके बेटों की देशभक्ति से भरी इस संगीतमय प्रस्तुति से क्लोजिंग सेरेमनी और भी खास बनने वाली है।

READ MORE – Bilaspur Accident News : चलती कार में थूकना पड़ा भारी, चकरभाठा हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, दो घायल – CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर!!!

Cricket Knowledge स्पोर्ट