FIRE IN MAHAKALESHWAR TEMPLE
हाईलाइट्स
- बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार के ऊपर लगी आग
- आग की लपटें और धुआं एक किलोमीटर दूर से दिखा
- सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी में शॉर्ट सर्किट की आशंका
- दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर
- कोई जनहानि नहीं, प्रशासन सतर्क
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के शंख द्वार के ऊपर भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी भयावह थी कि लपटें और धुएं का गुबार एक किलोमीटर दूर से साफ नजर आ रहा था। मंदिर परिसर में अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
READ MORE – CG Naxal News : नक्सली IED ब्लास्ट में STF के 2 जवान घायल, हेलीकॉप्टर से जिला अस्पताल रेफर
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अमला भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरियों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
FIRE IN MAHAKALESHWAR TEMPLE
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में छत से लपटें उठने लगीं और काले धुएं ने आसमान को ढक लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
मंदिर प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जा रही है। साथ ही, सीसीटीवी और इलेक्ट्रिकल उपकरणों की स्थिति की जांच कराई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
बाबा महाकालेश्वर मंदिर देशभर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस प्रकार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।

