Site icon AB News.Press

DEATH THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE : एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, डी-कंपनी ने मांगी 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी

DEATH THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी डी-कंपनी की ओर से एक ईमेल के ज़रिए भेजी गई है। मेल में जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी गई है, और धमकी दी गई है कि अगर रकम नहीं दी गई तो उनका हश्र भी उनके पिता की तरह होगा।

क्या है डी-कंपनी?

डी-कंपनी एक खतरनाक अंडरवर्ल्ड सिंडिकेट है, जिसे अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा दाऊद इब्राहिम चलाता है। इस गैंग का नाम पहले भी कई संगीन आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है, जिसमें जबरन वसूली, हत्याएं और आतंकवादी गतिविधियां शामिल हैं।

DEATH THREAT TO ZEESHAN SIDDIQUE

बाबा सिद्दीकी की हत्या

बता दें कि जीशान के पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर, 2024 को मुंबई के निर्मल नगर इलाके में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। जांच में आकाशदीप गिल को इस हमले का मुख्य संदिग्ध माना गया था।

सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी

बाबा सिद्दीकी के करीबी माने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी बिश्नोई गैंग से धमकियाँ मिलती रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा में इज़ाफा किया गया था।

कौन हैं जीशान सिद्दीकी?

जीशान सिद्दीकी मुंबई की राजनीति में एक उभरते हुए नेता हैं और वर्तमान में एनसीपी से जुड़े हैं। उनके पिता, बाबा सिद्दीकी, बांद्रा (पूर्व) से तीन बार विधायक रह चुके थे और हर साल होने वाली अपनी इफ्तार पार्टी के लिए जाने जाते थे।

READ MORE – ED Notice to Mahesh Babu : रियल एस्टेट घोटाले में फंसे महेश बाबू, ईडी ने 27 अप्रैल को पेश होने का भेजा समन

Exit mobile version