Site icon AB News.Press

ENCOUNTER IN BIJAPUR : बीजापुर के इंद्रावती जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, क्षेत्र में रुक-रुक कर जारी है फायरिंग

ENCOUNTER IN BIJAPUR

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को मार गिराने की पुष्टि हुई है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ आज सुबह लगभग 09:00 बजे शुरू हुई और तब से रुक-रुक कर फायरिंग का सिलसिला चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इंद्रावती नदी के आसपास के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें विशेष सुरक्षा बल (एसटीएफ), डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (DRG) और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

ENCOUNTER IN BIJAPUR

अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टुकड़ी जंगल में आगे बढ़ी, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें अब तक दो नक्सली मारे गए हैं। घटनास्थल से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को और भी नुकसान पहुंचा है, जिसकी पुष्टि तलाशी अभियान के बाद होगी।

फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, और मुठभेड़ स्थल को चारों ओर से घेर लिया गया है ताकि अन्य नक्सली भाग न सकें। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वहीं इस मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थिति पर उच्च अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

READ MORE – ENCOUNTER IN BIJAPUR : बीजापुर के इंद्रावती जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर, क्षेत्र में रुक-रुक कर जारी है फायरिंग

 

Exit mobile version