Site icon AB News.Press

Bhupesh Baghel CBI Raid : भूपेश बघेल के घर CBI की रेड, शराब और कोयला घोटाले में जांच तेज

Bhupesh Baghel CBI Raid

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित सरकारी आवास और भिलाई स्थित निजी आवास पर आज सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई राज्य में हुए कथित शराब, कोयला घोटाले और महादेव सट्टा एप की जांच के तहत की गई है।

read more – Breaking News : राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर अदालत में सुनवाई, केंद्र से मांगा जवाब

सहयोगियों के घर भी छापेमारी

CBI की टीम ने बघेल के करीबी सहयोगियों के घरों पर भी दबिश दी है। उनके पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा और IPS अधिकारी आरिफ शेख के ठिकानों पर भी छापेमारी की खबर है। इसके अलावा, भिलाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पर भी जांच एजेंसी की टीम पहुंची।

Bhupesh Baghel CBI Raid

16 दिन पहले ED ने भी मारा था छापा

इससे पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई करीब 10 घंटे तक चली थी। उस दौरान ED की टीम ने नकदी गिनने की मशीनें और सोना जांचने के उपकरण भी मंगाए थे।

राजनीतिक माहौल गरमाया

CBI और ED की इन कार्रवाईयों को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे बदले की राजनीति करार दे रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

बघेल का बयान

भूपेश बघेल ने कहा, “यह जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसलिए मुझे और मेरे सहयोगियों को निशाना बनाया जा रहा है।” 

Bhupesh Baghel CBI Raid

इन प्रमुख व्यक्तियों के घर भी दबिश

CBI की टीम ने बघेल के करीबी सहयोगियों और अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। छापे की जद में आए लोगों में—

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

CBI और ED की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया है, जबकि भाजपा का कहना है कि “भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को नहीं बख्शा जाएगा।”

read more – BJP Saugat e Modi Campaign : सौगात-ए-मोदी, एक नई सियासी पहल या महज़ चुनावी रणनीति?

Exit mobile version