PANCHAYAT CHUNAV 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के 50 ब्लॉकों में हो रहे इस मतदान में 53 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार 11,430 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान चलेगा, जबकि बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से यह प्रक्रिया सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेगी।

read more – Cholera in Sudan : सूडान में हैजा का कहर, 3 दिनों में 58 मौतें, 1,300 से अधिक संक्रमित
बता दें कि बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहां वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बता दें कि बस्तर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। वहीं मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही इन वोटों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।
PANCHAYAT CHUNAV 2025
प्रमुख चुनावी आंकड़े:
- कुल मतदाता: 1.58 करोड़
- तीसरे चरण के मतदाता: 53.28 लाख
- पुरुष: 26.37 लाख
- महिला: 26.91 लाख
- थर्ड जेंडर: 65
चुनावी पदों की संख्या:
- पंच: 30,990
- सरपंच: 3,802
- जनपद सदस्य: 1,122
- जिला पंचायत सदस्य: 145
PANCHAYAT CHUNAV 2025
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कुल पद:
- जिला पंचायत सदस्य: 433
- जनपद पंचायत सदस्य: 2,973
- ग्राम पंचायत सरपंच: 11,671
- वार्ड पंच: 1,60,161
- कुल पदों की संख्या: 1,75,258
प्रमुख मतदान क्षेत्रों में शामिल:
बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के विभिन्न विकासखंडों में वोटिंग हो रही है।

