Site icon AB News.Press

PANCHAYAT CHUNAV 2025 : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का अंतिम दौर, सुकमा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PANCHAYAT CHUNAV 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के 50 ब्लॉकों में हो रहे इस मतदान में 53 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार 11,430 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान चलेगा, जबकि बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से यह प्रक्रिया सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेगी।

read more – Cholera in Sudan : सूडान में हैजा का कहर, 3 दिनों में 58 मौतें, 1,300 से अधिक संक्रमित

बता दें कि बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जहां वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बता दें कि बस्तर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। वहीं मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज ही इन वोटों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

PANCHAYAT CHUNAV 2025

प्रमुख चुनावी आंकड़े:
चुनावी पदों की संख्या:

PANCHAYAT CHUNAV 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कुल पद:
प्रमुख मतदान क्षेत्रों में शामिल:

बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के विभिन्न विकासखंडों में वोटिंग हो रही है।

 

Exit mobile version