Site icon AB News.Press

Jammu-Kashmir Encounter : पुंछ में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी हुए ढेर, LoC पर सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu-Kashmir Encounter

पुंछ। जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया है। दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। आतंकवादियो के पास से भारतीय सेना ने हथियार भी बरामद किए हैं।

गुरुवार शाम को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर भागने में सफल रहा। जिसके बाद सेना द्वारा इलाके की सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि किसी और संभावित खतरे को रोका जा सके। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने इस खबर की पुष्टि की है।

Jammu-Kashmir Encounter

मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर तलाशी में युद्ध में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश का सुराग मिलते ही जवानों ने अभियान शुरू कर दिया था और घुसपैठियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गयी थी।

इससे पहले, कठुआ जिले के बिलावर के वन क्षेत्र में भी 25 जनवरी को संदिग्ध आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था।

READ MORE – Budget Session 2025 : बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, राष्ट्र की समृद्धि और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Exit mobile version