AB News

Budget Session 2025 : बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, राष्ट्र की समृद्धि और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Budget Session 2025

नई दिल्ली। आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हो रहा है। इस सत्र के पहले दिन, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

यह सर्वेक्षण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए तैयार किया गया है और इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की टीम ने तैयार किया है। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में संविधान को अंगीकार किए जाने के 75 साल पूरे होने का जिक्र किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा, उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

READ MORE – CG Civic Elections 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में 10 निगम के मेयर पद के लिए 109 नामांकन, अध्यक्ष और पार्षद के लिए 816 और 10,776 प्रत्याशियों का नामांकन

Exit mobile version