Site icon AB News.Press

National Youth Day : CM साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणा बताया

National Youth Day

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के शुभारंभ पर देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। इस बार महोत्सव की थीम है ‘विकसित भारत @2047: युवा के लिए, युवा द्वारा’। इसके सीधा प्रसारण के लिए सभी जिला मुख्यालयों और शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और जीवन मूल्य हमें प्रेरित करते हैं। यह गर्व की बात है कि रायपुर स्वामी जी की स्मृतियों से जुड़ा है, जो इसे विशेष पहचान देती हैं।

National Youth Day

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राष्ट्रीय युवा दिवस पर संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों ने समाज को नई दिशा दी है। उनके उपदेश और ओजस्वी व्याख्यान मानवता की सेवा का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

मुख्यमंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का कुछ समय रायपुर में बिताया। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और जीवन मूल्य हमें प्रेरित करते हैं। वे शिक्षा की शक्ति में विश्वास रखते थे और चरित्र-निर्माण व मूल्य-आधारित शिक्षा पर बल देते थे। उनकी 161वीं जयंती पर हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। स्वामी जी की शिक्षाएं आज भी युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित करती हैं।

read more – GARIABAND SCHOOL : गरियाबंद जिले में परीक्षा परिणामों की समीक्षा में कलेक्टर की सख्ती, फिंगेश्वर प्राचार्य हटाए गए, 36 प्राचार्यों को नोटिस जारी

Exit mobile version