AB News

GARIABAND SCHOOL : गरियाबंद जिले में परीक्षा परिणामों की समीक्षा में कलेक्टर की सख्ती, फिंगेश्वर प्राचार्य हटाए गए, 36 प्राचार्यों को नोटिस जारी

GARIABAND SCHOOL

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कठोर कदम उठाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने 36 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और टीडी हायर सेकेंडरी स्कूल फिंगेश्वर के प्राचार्य को तत्काल पद से हटाने के निर्देश दिए।

बता दें कि समीक्षा बैठक में गरियाबंद जिले के डी ग्रेड प्राप्त 36 स्कूलों के प्राचार्यों को प्रदर्शन में कमी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इन स्कूलों में प्रमुख रूप से फिंगेश्वर, छिंदौला, नागाबुड़ा, बकली, कौंदकेरा, सिवनी, और राजिम शामिल हैं। वहीं, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ए ग्रेड स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

GARIABAND SCHOOL

इन स्कूलों में शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हाई स्कूल बजाड़ी, और सेजेस फिंगेश्वर का नाम प्रमुखता से शामिल है। बता दें की बैठक में कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। तो वहीं खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों और संस्था प्रमुखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

इस समीक्षा बैठक में संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, डीएमसी के.एस. नायक, गौरव गरियाबंद अभियान के नोडल अधिकारी, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आगामी परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

read more – Protest of Teachers with black Strip: स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Exit mobile version