DURG RAILWAY STATION FIRE : दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन के थर्ड एसी कोच में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग बुझाने का काम जारी

DURG RAILWAY STATION FIRE : दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन के थर्ड एसी कोच में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आग बुझाने का काम जारी

DURG RAILWAY STATION FIRE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिले के भिलाई शहर में स्थित दुर्ग रेलवे जंक्शन में AC 3 टियर बोगी में आग लगने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन के एक बोगी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

read more – Dewas Murder News : लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका की हत्या कर 10 महीने फ्रिज में रखी लाश, बिजली गुल होने पर बदबू से हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। गनीमत यह रही की ये ट्रेन मालवाहक लाइन में खड़ी हुई थी, जिस कारण इसका अभी उपयोग नहीं किया जा रहा था। वहीं मोहन नगर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि गुड शेड यार्ड है जो दुर्ग स्टेशन में है। इस जगह पर खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। इसी दौरान शनिवार सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बोगी के अंदर से तेज धुंआ निकलता हुआ देखा। पास जाकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले लिया कि दूर दूर तक इसके धुए दिखाई दे रहे थे। इस भीषण आग से एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

read more – BIJAPUR IED BLAST : बीजापुर महादेव घाट में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एरिया डोमिनेशन पर निकले सीआरपीएफ जवान घायल

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर