spot_img
Monday, October 20, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

2025 Vivah Muhurat List : नए साल में कब-कब है शादी का शुभ मुहूर्त, यहां देखें विवाह के शुभ मुहूर्त

2025 Vivah Muhurat List

रायपुर। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त के नहीं किया जाता है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी होती है। विवाह धर्म शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का अहम हिस्सा है। विवाह के लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है।

साल 2025 के शुरू होते ही अगर आप भी शादियों के सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी और इसके बाद एक बार फिर शहनाई की धुन सुनाई देगी। अभी फिलहाल मलमास के कारण शादी और विवाह समारोहों पर विराम लगा हुआ है। सूर्य के मकर राशि में आने से एक बार फिर शादी-विवाह, सगाई, ग्रह प्रवेश व अन्य सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने वाली हैं।

माना जाता है कि शादी जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है, इस समय व्यक्ति अपने जीवन में एक नई शुरुआत करता है। इसे न केवल दो लोगों बल्कि दो परिवारों का मिलन कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी-विवाह व्यक्ति को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं।

साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त
  • जनवरी 2025 विवाह का मुहूर्त – जनवरी महीने में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • फरवरी 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • मार्च 2025 विवाह का मुहूर्त -1, 2, 6, 7 और 12 मार्च को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • अप्रैल 2025 विवाह का मुहूर्त – 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल में कुल 9 शादी के मुहूर्त हैं।
  • मई 2025 विवाह का मुहूर्त – 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • जून 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 4, 5, 7 और 8 जून को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
  • नवंबर 2025 विवाह का मुहूर्त – 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।
  • दिसंबर 2025 विवाह का मुहूर्त – 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

इन चार महीनों में नहीं है कोई भी शुभ मुहूर्त

जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। वहीं, नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

read more – Blast in Balochistan : बम विस्फोट हमले से दहला पाकिस्तान, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 घायल, बस के उड़े परखच्चे

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.