Site icon AB News.Press

2025 Vivah Muhurat List : नए साल में कब-कब है शादी का शुभ मुहूर्त, यहां देखें विवाह के शुभ मुहूर्त

2025 Vivah Muhurat List

रायपुर। हिंदू धर्म में कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त के नहीं किया जाता है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी होती है। विवाह धर्म शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों का अहम हिस्सा है। विवाह के लिए मुहूर्त का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसका असर हमारे जीवन के साथ-साथ उस कार्य पर भी पड़ता है।

साल 2025 के शुरू होते ही अगर आप भी शादियों के सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो इसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी और इसके बाद एक बार फिर शहनाई की धुन सुनाई देगी। अभी फिलहाल मलमास के कारण शादी और विवाह समारोहों पर विराम लगा हुआ है। सूर्य के मकर राशि में आने से एक बार फिर शादी-विवाह, सगाई, ग्रह प्रवेश व अन्य सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होने वाली हैं।

माना जाता है कि शादी जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है, इस समय व्यक्ति अपने जीवन में एक नई शुरुआत करता है। इसे न केवल दो लोगों बल्कि दो परिवारों का मिलन कहा जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी-विवाह व्यक्ति को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं।

साल 2025 में विवाह की शुभ तिथि और मुहूर्त

इन चार महीनों में नहीं है कोई भी शुभ मुहूर्त

जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, क्योंकि जून में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते है। वहीं, नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

read more – Blast in Balochistan : बम विस्फोट हमले से दहला पाकिस्तान, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 घायल, बस के उड़े परखच्चे

 

 

Exit mobile version