Site icon AB News.Press

Kazakhstan Plane Crash : कजाकिस्तान में रूस जा रहा यात्रियों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्रियों के मरने की आशंका

Kazakhstan Plane Crash

कजाकिस्तान। कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस विमान में 62 से ज्यादा लोग सवार थे। कजाकिस्तान की इमरजेंसी मिनिस्ट्री के अनुसार, यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस का था, जो अज़रबैजान से रूस के ग्रोज्नी के लिए उड़ान भर रहा था।

विमान को ग्रोज्नी में घना कोहरा होने के कारण रूट बदलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश करनी पड़ी, लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस बीच सोशल मीडिया इस घटना का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक विमान को तेजी से जमीन पर गिरते हुए और क्रैश हो गया। चंद सेकेंड में विमान आग के गोले में तब्दील हो जाता है।

read more – Aishwarya lehenga : 16 साल बाद ऑस्कर में पहुंचा ऐश्वर्या का पहना हुआ लहंगा, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Exit mobile version