Site icon AB News.Press

Woman Slaps A Drunk Man : बस के अंदर नशेड़ी ने की महिला के साथ छेड़छाड़, छुआ प्राइवेट पार्ट तो की थप्पड़ो की बरसात, वायरल हुआ वीडियो

Woman Slaps A Drunk Man

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला नशे में धुत एक शराबी की कॉलर पकड़कर थप्पड़ों की बौछार कर रही है। वहीं मार खा रहा शख्स दीदी छोड़ दो और दीदी माफ कर दो की गुहार लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

READ MORE – RAIGAD ROAD ACCIDENT : रायगढ़ में NH-49 में दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पर आरोप है कि उसने महिला के साथ बदतमीजी की थी। बताया जा रहा है कि शराबी ने बस से उतरते समय उसने महिला के प्राइवेट पार्ट (private part) के करीब छू दिया था। जिसके बाद महिला ने युवक को एक के बाद एक 26 थप्पड़ जड़ दिए। शराबी महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद महिला ने अन्य यात्रियों के सामने उसे कई बार थप्पड़ मारे। बताया जा रहा है कि व्यक्ति महिला के बगल वाली सीट पर बैठा था।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने महिला की तारीफ की और कहा कि वह सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इसे अत्यधिक प्रतिक्रिया बताया।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “क्या 25 थप्पड़ मारना जरूरी था, जब व्यक्ति माफी मांग रहा था?” हालांकि, अधिकतर लोगों ने महिला की बहादुरी को सराहा और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

READ MORE – Delhi School Bomb Threat : एक बार फिर दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version