CG Elephant Terror : कोरबा के ग्रामीण इलाके में हाथियों का आतंक, 40 हाथियों के झुण्ड ने धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात

CG Elephant Terror : कोरबा के ग्रामीण इलाके में हाथियों का आतंक, 40 हाथियों के झुण्ड ने धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात

CG Elephant Terror

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में इन दिनों हाथियों ने आतंक मचा रखा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के चिचिया गांव में केवल एक हाथी ने बीती रात धान खरीदी में उत्पात मचाते हुए 5 बोरी धान के नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी ने गांव में घुसकर एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।

CG Elephant Terror

तो वहीं रामपुर क्षेत्र में 40 हाथियों का झुंड इलाके में विचरण कर रहा है, जिसके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि देर रात इन हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही। हाथियों का यह झुंड काफी समय से रामपुर में सक्रिय है और इससे ग्रामीणों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। जिसके बाद से वन विभाग ने जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो।

read more – Jagdeep Dhankhar Security Lapse : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, काफिले में घुसा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर