Site icon AB News.Press

PRESIDENT DRAUPADI MURMU : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय ओडिशा दौरा, भगवान जगन्नाथ का दर्शन करेंगी

PRESIDENT DRAUPADI MURMU

ओडिशा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानि कि 3 दिसंबर से ओडिशा के पांच दिवसीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही साथ पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वह ओडिशा के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर राज्य के विकास में योगदान देने वाले आयोजनों का हिस्सा बनेंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा मंगलवार से शुरू होगा, जिसमें वे संथाली लेखक और शिक्षक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद, वह भुवनेश्वर में आदिम ओवार जरपा जाहेर का दौरा भी करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रमों में प्रमुख आकर्षण 4 दिसंबर को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करना है। इस दिन, वह पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ समारोह में भी शामिल होंगी। इसके साथ ही, राष्ट्रपति नौसेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर भी जाएंगी, जहां नौसेना के संचालन प्रदर्शन का आयोजन होना है।

PRESIDENT DRAUPADI MURMU

इसके बाद 5 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू भुवनेश्वर में ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वहीं 6 दिसंबर को अपने पैतृक गांव उपरबेड़ा में वहां के स्थानीय छात्रों और निवासियों के साथ संवाद करेंगी। उसी दिन, वह रायरंगपुर में महिला महाविद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों से बातचीत करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 7 दिसंबर को रायरंगपुर में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। इनमें बंगीरिपोसी-गोरुमाहिसानी, बुरामारा-चाकुलिया और बादामपहाड़-केंदुझारगढ़ रेल लाइनों के अलावा आदिवासी अनुसंधान और विकास केंद्र, डैंडबोस हवाई अड्डा, और उप-विभागीय अस्पताल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

read more – ISRO Gaganyaan Mission Launch : 2026 में मिशन गगयान के लॉन्च होने की उम्मीद, ISRO चीफ ने किया ऐलान

 

Exit mobile version