AB News

ISRO Gaganyaan Mission Launch : 2026 में मिशन गगयान के लॉन्च होने की उम्मीद, ISRO चीफ ने किया ऐलान

ISRO Gaganyaan Mission Launch

नई दिल्ली। भारत के मिशन गगनयान पर देश के साथ ही साथ दुनियाभर की नजर है। सभी लोग बेसब्री से इसरो के मिशन गगनयान के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने देश के अहम मिशन गगनयान को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया है।

वहीं शनिवार को आकाशवाणी पर सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देते हुए इसरो चीफ ने आगामी मिशनों की नई तारीखों का भी खुलासा करते हुए बताया है कि गगनयान मिशन दिसंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच चंद्रयान-4 को लॉन्च करने की भी तैयारी इसरो करेगा। साल 2030 तक भारत अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन भी लॉन्च कर देगा।

मिली जानकारी के मुताबिक गगनयान मिशन के रॉकेट की पहली टेस्ट फ्लाइट अगले साल की शुरुआत में किन जा सकती है। गगनयान, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है। भारत की योजना गगनयान के जरिए पहले अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने और सकुशल धरती पर वापस लाने की है।

ISRO चीफ के मुताबिक, क्रू के साथ 2026 के अंत में उड़ान से पहले, तीन और लॉन्च किए जाएंगे। सोमनाथ ने बताया, पहले लॉन्च के तहत हम व्योममित्र नामक रोबोट को अंदर रखेंगे। यह लॉन्च अगले साल की शुरुआत में होगा। उसके बाद हम इसी तरह के दो और लॉन्च करेंगे। तीनों लॉन्च सफल होने के बाद, हमारे पास क्रू मिशन होगा। सभी अंतरिक्ष यात्री तैयार हैं।

 

Exit mobile version