Site icon AB News.Press

CG BREAKING NEWS : श्री सीमेंट प्लांट में हादसा, कार्य के दौरान मजदूर की मौत, मजदूर संघ ने मांगे 50 लाख रुपए मुआवजे की राशि….

CG BREAKING NEWS

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपराडीह स्थित श्री सीमेंट प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान अशोक सिंह (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के ग्राम चंदुवार का निवासी था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

read more – Jhansi Medical College Fire Incident : झांसी अग्निकांड मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत 3 पर गिरी गाज

मिली जनकारी के मुताबिक अशोक सिंह कल रात श्री सीमेंट के नये सेलो एरिया में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक तरुण ठेकेदार के अंडर में पेटी कॉन्ट्रेक्ट में काम करता था। इस दौरान वह एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में चूक की वजह से हुआ है।

वहीं मजदूर संघ मजदूर की मौत पर 50 लाख रुपए मुआवजा राशि के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। बता दें कि इसके पहले भी श्री सीमेंट प्लांट में हादसे हो चुके हैं, उसके बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त काम नहीं हुआ है।

ऐसे में सवाल यह है कि मजदूर उंचाई पर काम कर रहा था, तो क्या बिना सुरक्षा उपकरण पहने था। ठेकेदार के साथ कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किया। अब एक बार फिर सवाल यह है कि सीमेंट संयंत्रों में हो रहे हादसों पर जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और औद्योगिकी सुरक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

read more – serial killer arrested in gujrat:सीरियल किलर ने किया 25 दिनों में 5 मर्डर और रेप, आरोपी गुजरात में गिरफ्तार, ट्रेनों में देता था वारदात को अंजाम

Exit mobile version