Site icon AB News.Press

75th Constitution Day Celebrations : संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आज संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति करेंगी संबोधित, एक सिक्का और डाक टिकट किया जायेगा जारी

75th Constitution Day Celebrations

नई दिल्ली। भारत आज अपना 75वॉ ‘संविधान दिवस’ मना रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार यानी ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इस दौरान एक सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा।

इसके साथ ही संविधान के संस्कृत और मैथिली संस्करण का संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में विमोचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इसी संसद के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। जिसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए एक वेबसाइट- ‘कॉन्स्टिटूशन75 डॉट कॉम’ बनाई गई है। केंद्रीय संस्कृति सचिव अरुणीश चावला ने नेशनल मीडिया सेंटर में संवाददाताओं को बताया कि संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ पूरे देश के स्कूलों में किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित किए जा रहे अन्य कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है :

(i) भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक सिक्के और डाक टिकट का विमोचन।
(ii) “भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक” और “भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा” शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन।
(iii) भारत के संविधान की कला को समर्पित पुस्तिका का विमोचन।
(iv) संस्कृत में भारत के संविधान का विमोचन।
(v) मैथिली में भारत के संविधान का विमोचन।

read more – Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan : संविधान दिवस पर कांग्रेस का आज से ‘भारत जोड़ो संविधान’ अभियान की शुरुआत

 

Exit mobile version