AB News

Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan : संविधान दिवस पर कांग्रेस का आज से ‘भारत जोड़ो संविधान’ अभियान की शुरुआत

Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब पार्टी की तरफ से देशभर में आज 26 नवंबर को सविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो संविधान’ अभियान का आगाज शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 26 नवंबर, 2024 को शुरू होकर 26 जनवरी, 2025 तक चलेगा।

इस अभियान का समापन 26 जनवरी को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक भव्य रैली के साथ होगा, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाग लेंगे।

इस अभियान के तहत इसमें संविधान की रक्षा, एक संविधान-समानता का अधिकार, आरक्षण की रक्षा- संविधान की गारंटी, भेदभाव से छुटकारा-संविधान का नारा समेत अन्य मुद्दों पर राज्यों में रैलियां, डोर-टू-डोर कैंपेन किया जायेगा। यह घोषणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने बुधवार को चंडीगढ़ में की।

read more – Lucknow News : लखनऊ में धमाके के साथ फटा सिलेंडर, व्यापारी के घर लगी आग…

Exit mobile version