chhattisgarh crime newss: कोरिया में बच्चे की गला काटकर हत्या, जंगल में मिली लाश, छात्र 4 दिनों से था लापता

 chhattisgarh crime newss: कोरिया में बच्चे की गला काटकर हत्या, जंगल में मिली लाश, छात्र 4 दिनों से था लापता

chhattisgarh crime news

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक नाबालिग बच्चे की लाश मिली है। जिसका गला काटकर हत्या की गई है। बच्चे के सिर पर चोंट के निशान भी मिले है। बच्चा 7वीं में पढ़ने वाला छात्र था। बताया जा रहा है कि छात्र 4 दिनों से लापता है। पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र के चंपाझर का है। ​

गुमशुदा छात्र अमन सिंह

CG CRIME : राजनांदगांव में मेडिकल व्यवसायी की संदिग्ध परिस्तिथतियो में अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में फैला सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, कोरिया के जंगल में एक 7वीं पढ़ने छात्र की लाश मिली है। जिसकी गला काटकर हत्या की गई है। वही पुलिस ने इस मर्डर केस के मामले में दो छात्रों से पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। जिसमें एक 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

क्या पूरा मामला

दरअसल, चंपाझर निवासी अमन सिंह(12)साल 20 नवंबर को साइकिल में ब्रेड बेचने के से निकला था। जिसके बाद से वह घर नही लौटा। इस दौरान अमन के परिजनों ने आसपास के लोगों और स्कूलों में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद अमन के पिता रमेश सिंह ने 20 नवंबर को पटना के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र को ढुढंने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चला।

पुछताछ के बाद छात्र ने किया सुसाइड

22 नवंबर को छात्र अमन का पता नही चल पाने पर गांव के लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे और पुलिस पर आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार के दिन साथ में ब्रेड बेचने वाले 9 वीं के छात्र परमेश्वर सिंह (14) और एक अन्य छात्र को पूछताछ के लिए पटना थाने बुलाया था। छात्रों ने अमन के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनको छोड़ दिया। वही बीती रात छात्र परमेश्वर सिंह (14) फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

जंगल में मिली छात्र की लाश

छात्र की सुसाइड के बाद पुलिस हरकत में आई और जिस मकान पर अमन की साइकिल मिली थी। वहां पर खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार के दिन घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में छात्र अमन की लाश बरामद की गई। छात्र के गले में काटने के निशान मिले है। वही सिर पर गहरी चोट के निशान मिला है।

सूचना मिलने पर बैकुंठपुर DSP कविता ठाकुर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वही फोरेंसिक एक्सपर्ट सहित डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

National