Site icon AB News.Press

Supreme Court hearing on Sardar Jokes : सुप्रीम कोर्ट करेगा अहम सुनवाई, सरदारों पर अब नहीं बनेंगे चुटकुले, वेबसाइट्स होगी बैन

Supreme Court hearing on Sardar Jokes

नई दिल्ली। सरदारों पर बने एक से बढ़कर एक चुटकुले को सुनकर लोग उन चुटकुले/जोक को सुनकर या पढ़कर हंसते हैं। लेकिन अब सरदारों पर बन रहे चुटकुले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। शीर्ष न्यायालय ने इसे एक महत्वपूर्ण विषय कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह सिख समुदाय के सदस्यों पर चुटकुले प्रदर्शित करने और उनकी खराब छवि पेश करने से जुड़ीं वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करने वाली याचिका पर 8 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में वकील हरविंदर चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया था कि इस तरह के चुटकुले सम्मान से जीने के मौलिक अधिकार का हनन करते हैं। इसी याचिका पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने कहा कि सिख पुरुषों और महिलाओं को अपनी वेशभूषा के चलते कई बार मजाक झेलना पड़ता है। ऐसे ही एक मामले में एक सिख युवक ने मज़ाक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

READ MORE – Adani Group Bribery Case : गौतम अडाणी को लगा एक और बड़ा झटका, रिश्वतखोरी के आरोप के बाद केन्या ने कैंसिल की 6,215 करोड़ की डील

Exit mobile version