Adani Group Bribery Case
नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी की मुश्किलें फिर एक बार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में अमेरिका में गौतम अडाणी पर लगे करप्शन के आरोप के बाद अडाणी ग्रुप को एक और बड़ा झटका लगा है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक केन्या (Kenya) ने अडाणी ग्रुप के साथ 1.15 बिलियन डॉलर के दो अहम सौदे रद्द कर दिए हैं।
पहला रद्द किए गए सौदे की कीमत 700 मिलियन डॉलर थी, उसमें पावर ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण शामिल था। दूसरे सौदे की कीमत 1.8 बिलियन डॉलर थी, जो एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए था। केन्या ने अडाणी ग्रुप के साथ 30 साल की ‘पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप’ डील को भी रद्द कर दिया है।
बता दें कि अमेरिकी अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में अडानी पर रिश्वत देने और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसमें न्यूयॉर्क की एक अदालत में अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से दायर एक आपराधिक मामला है। इसमें उनपर और उनके भतीजे सागर सहित सात अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है।
इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने गौतम और सागर अडानी तथा एज्योर पावर के एक कार्यकारी पर संघीय प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी रोधक प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट (New York Federal Court) ने गौतम अडाणी और उनके भतीजे सागर अडाणी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।