‘The Sabarmati Report’ becomes free in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को करमुक्त (टैक्स फ्री) करने की घोषणा की है, जिससे सिनेमा हॉल में दर्शकों को कुछ राहत मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ के अलावा, मध्यप्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। मुख्यमंत्री जल्द ही अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ मिलकर इस फिल्म का प्रदर्शन देखने जा सकते हैं।

दरअसल, विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीगसढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इससे पहले पहले एमपी सरकार ने इस सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है। फिल्म का निर्देश निरज धरना ने किया है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म 15 नवंबर को रिलीज की गई है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
‘The Sabarmati Report’ becomes free in Chhattisgarh
पीएम मोदी ने की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म तारिफ
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की तारीफ पीएम मोदी ने एक्स पर की है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक यूजर की गई कमेंट पर लिखा था- यह बात अच्छी है कि सच सामने आ रहा है। वो भी इस तरह की आम जनता उसे देख सके”।
फिल्म रिलीज होने से पहले एक्टर को मिली थी धमकी
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा एक्ट्रेस राशि खन्ना, रिध्दी डोगरा रोल प्ले कर रहे है। इस फिल्म को प्रोड्यूस शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन, और अंशुल मोहन ने किया है। वही इस फिल्म के रिलीज के पहले एक्टर ने कहा था कि उसे धमरियां मिल रही है।
‘The Sabarmati Report’ becomes free in Chhattisgarh
बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म उस सच को उजागर करती हुई दिखाई गई है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में घटित हुई थी। साबरमती एक्सप्रेस के एसी S6 में लगी आग में 59 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के दोषी 31 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस घटना के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे थे।
