Site icon AB News.Press

Maharashtra Assembly Election Voting : महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान, अकोला में खराब हुई ईवीएम

Maharashtra Assembly Election Voting

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। जिसमे 4,140 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं वर्ष 2019 के राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% वोट डाले गए है।

read more – Maharashtra Assembly Election Voting : महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान, अकोला में खराब हुई ईवीएम

गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89% वोट डाले गए। इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2019 में यह संख्या 3,239 थी। इन उम्मीदवारों में 2,086 निर्दलीय हैं। तो वहीं 150 से अधिक बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। ये बागी उम्मीदवार महायुति और एमवीए के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डीसीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, राधाकृष्ण विखे पाटील, बाला साहेब थोरात, नसीम खान, आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे, नवाब मलिक और जीशान सिद्दीकी जैसे बड़े चेहरे मैदान में हैं। इस चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

Maharashtra Assembly Election Voting

अकोला में डेढ़ घंटे तक बंद रही ईवीएम मशीन

महाराष्ट्र चुनाव में मतदान के दौरान वोटिंग मशीन में खराबी की शिकायत मिली है। अकोला बी. आर हाई स्कूल में वोटिंग मशीन बंद हो गयी है। वोटिंग मशीन सुबह 7 बजे से बंद होकर डेढ़ घंटा के लिए बंद रहा, जिसके कारण मतदान समय से शुरू नहीं हुआ, जिसके कारण मतदाताओं में काफी गुस्सा है।

9 बजे तक राज्य में विधानसभावार मतदान प्रतिशत

read more – Delhi Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

 

 

 

Exit mobile version