UPPSC Exam Candidates Protest: प्रयागराज में UPPSC के अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस के साथ झड़प में बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस फोर्स तैनात

UPPSC Exam Candidates Protest: प्रयागराज में UPPSC के अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस के साथ झड़प में बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस फोर्स तैनात

UPPSC Exam Candidates Protest

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। अभ्यर्थियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी। बता दें कि, यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ यह हंगामा हो रहा है।

 UPPSC के परीक्षार्थियों ने किया बवाल, पुलिस के साथ झड़प के बाद बैरिकेडिंग तोड़ी

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्री 2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग ने दोनों परीक्षाओं को एक ही दिन आयोजित करने का फैसला लिया है। वहीं, पीसीएस परीक्षा को दो दिन में आयोजित करने के फैसले को लेकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया है। पीसीएस के अभ्यर्थियों ने इसके खिलाफ प्रयागराज में आयोग के मेन गेट पर महाआंदोलन कर रहे है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर