Chhattisgarh news: रायपुर में कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर कट्टा ताना, गोली चलने से पहले जवानों ने दबोचा

Chhattisgarh news: रायपुर में कुख्यात बदमाश ने पुलिस पर कट्टा ताना, गोली चलने से पहले जवानों ने दबोचा

Chhattisgarh news

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कुख्यात बदमाश राजा बैझड़ और पुलिस जोरदार झड़प हुई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस के ऊपर ही कट्टा तान दिया।  हालांकि, उसने गोली चलाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बता दें कि राजा बैझड़ हत्या के मामले में पहले जेल में बंद था, लेकिन तीन महीने पहले बीमारी के बहाने पैरोल पर बाहर आया और उसके बाद फरार हो गया था। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, थाने में सोमवार की रात 12 बजे सूचना मिली की कुख्यात बदमाश राजा बैझड़ मोतीनगर के एक घर में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद टिकरा थाना प्रभारी के साथ 5 पुलिस मौके पर पहुंची।

Chhattisgarh news

राजा बैझड़ ने पुलिस पर कट्टा ताना

पुलिस जवानों ने  उस घर को घेर लिया जहां राजा बैझड़ छुपा हुआ था। राजा बैझड़ को जैसे पुलिस की आने की खबर भनक लगी। उसने तुरंत कट्टा उठाकर जवान पर तान दिया। इस दौरान पीछे की तरफ से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने बदमाश राजा बैझड़ को पकड़ा

राजा बैझड़ ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन ट्रिगर दबाने से पहले ही पुलिस ने अपनी सूझबूझ से उसे पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस और राजा बैझड़ के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई हैं।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर