Site icon AB News.Press

Delhi Congress Nyay Yatra : दिल्ली के राजघाट से कांग्रेस शुरू करेगी न्याय यात्रा, राहुल-खड़गे होंगे शामिल, 30 दिन में 70 विधानसभा कवर करने का लक्ष्य

Delhi Congress Nyay Yatra

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से आज दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है। खबरों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा शुक्रवार को राजघाट से शुरू होगी और फतेहपुर तक जाएगी।

read more – CJI DY Chandrachud : आज CJI डीवाई चंद्रचूड़ का आखिरी वर्किंग डे, एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर ले सकते है महत्वपूर्ण फैसला

लगभग एक महीने तक चलने वाली यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 360 किलोमीटर दूरी तय करेगी। यात्रा का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर भी इसमें शामिल होंगे। इस दौरान सभी नेता और कार्यकर्ता 25 से 30 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे और जनता की समस्या सुनेंगे।

Delhi Congress Nyay Yatra

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और विकास को सुनिश्चित करना है। पिछले 11 वर्षों में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने जनता से झूठे वादे किए हैं और दिल्ली के विकास को पीछे धकेल दिया है। यह यात्रा अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान है।

8 नवंबर से शुरू, 4 दिसंबर को खत्म होगी दिल्ली न्याय यात्रा 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगी और सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 4 दिसंबर को तिमारपुर में खत्म होगी। यात्रा चार चरणों में होगी। पहला स्टेज चांदनी चौक से शुरू होकर 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा और दूसरा स्टेज 15 से 20 नवंबर तक 18 सीटों को कवर करेगा। 22 से 27 नवंबर तक तीसरे स्टेज में 16 विधानसभा क्षेत्रों और 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चौथे स्टेज में 20 सीटों को कवर किया जाएगा।

read more – Jammu & Kashmir Breaking : कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 2 दिन में तीसरा एनकाउंटर

 

Exit mobile version