Site icon AB News.Press

Chhath Puja 2024 : आज छठ महापर्व का तीसरा दिन, जानिए पूजा विधि और संध्या अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2024

रायपुर। आज छठ महापर्व का तीसरा है। वर्ती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं। यह एकमात्र समय है जब डूबते सूर्य की पूजा की जाती है। डाला छठ, छठी और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाने वाला छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और नेपाल में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन नहाय खाय से शुरू होती है। पंचमी को खरना, षष्ठी को डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य सप्तमी को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होता है। इस चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। आमतौर पर, महिलाएं अपने बेटों और परिवार के सदस्यों की दीर्घायु के लिए के लिए इस दौरान व्रत रखती हैं।

आज सूर्यास्त का समय 07 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर है। आज इस समय पर छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसे अस्ताचलगामी सूर्य अर्घ्य कहा जाता है, जिसका अर्थ है ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देना।

Chhath Puja 2024

छठ व्रत करने की विधि

read more – Raha Kapoor 2nd Birthday : रणबीर-आलिया ने धूमधाम से मनाया बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन

Exit mobile version