AB News

Raha Kapoor 2nd Birthday : रणबीर-आलिया ने धूमधाम से मनाया बेटी राहा का दूसरा जन्मदिन

Raha Kapoor 2nd Birthday

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लाडली बेटी राहा का कल धूमधाम से दूसरा जन्मदिन मनाया। रणबीर और आलिया ने भव्य पार्टी का आयोजन किया, जिसमें राहा के नाना-नानी और दादी के अलावा कई और सितारे शामिल हुए।

read more – Wardha Ludhiana Surat Fire Incident : महाराष्ट्र के वर्धा स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 18 मजदूर घायल, 1 की हालत गंभीर

बेबी राहा के जन्मदिन के अवसर पर कल रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भव्य पार्टी रखी। इस पार्टी में राहा के नाना-नानी सोनी राजदान और महेश भट्ट पहुंचे।

Raha Kapoor 2nd Birthday

वहीं, दादी नीतू कपूर भी पोती के जन्मदिन में रौनक बढ़ाती नजर आईं। इनके अलावा कई फिल्मी सितारे भी पार्टी में नजर आए।

राहा के बर्थडे पर नीतू कपूर ने आलिया, रणबीर और राहा की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें राहा दोनों के बीच में बैठी हुई नजर आ रही हैं। नीतू ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे।’

read more – Sharda Sinha Passes Away : पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

Exit mobile version