Tirupati Isckon Temple Bomb Threat : नहीं थम रहा घमिकयो का सिलसिला, तिरुपति के इस्कॉन टेंपल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Tirupati Isckon Temple Bomb Threat : नहीं थम रहा घमिकयो का सिलसिला, तिरुपति के इस्कॉन टेंपल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Tirupati Isckon Temple Bomb Threat

एक तरफ आज जहां देश में लगातार बम विस्फोट की धमकियां मिल रही है इससे प्रशासन में हड़कंप तो मच जाता है। अभी दिल्ली के स्कूलों और फ्लाइटों के बाद आंध्र प्रदेश में तिरुपति के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली और अब 3 दिन बाद तिरुपति के इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी मिलने के बाद से ही पुलिस और मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड, पुलिस टीमें, बम और डॉग स्क्वाड के साथ मंदिर के कोने-कोने की जांच की गई , लेकिन मंदिर परिसर में किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला। जिसके बाद अब मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी चेकिंग की जा रही है।

Breaking News National News and Politics Religion