Site icon AB News.Press

Raipur Murder Case : राजधानी में 3 साल के मासूम की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Murder Case

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक तीन साल के बच्चे की हत्या कर शव को वीआईसी सिटी के गोलचौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। वहीं घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read more – CM swearing in ceremony in Haryana: हरियाणा के सीएम की ताजपोशी 17 अक्टूबर को, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

घटना की खबर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जहां जांच में पाया गया कि बच्चा दिनभर से गायब था। मासूम बच्चे की हत्या नाबालिक रिश्तेदार ने की है। पुलिस ने नाबालिक आरोपी को हिरासत में लिया है। गला दबा कर आपचारी बालक ने नाबालिग को मौत के घाट उतारा था। आरोपी ने हत्या कर झाड़ियों में नाबालिग का शव फेंक दिया था।

Raipur Murder Case

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ घर से बाहर निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को बच्चे का ध्यान आया। जिसके बाद से उन्होंने मासूम को ढूंढना शुरू किया। वहीं आरोपी नाबालिग से भी पूछताछ की, तो उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।

बच्चे के नहीं मिलने से परेशान होकर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी। इस बीच रात करीब 11.30 बजे बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस अब नाबालिग से गहन पूछताछ कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read more – Bastar Dussehra : बस्तर में 12 बकरों की बलि देकर निभाई गई 616 साल पुरानी अनोखी परंपरा, जानिए क्या है निशा जात्रा रस्म

Exit mobile version