Bagmati Express Accident
चेन्नई। तमिलनाडु में शुक्रवार की रात मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (12578) के मालगाड़ी से टकराने से भीषण हादसा हो गया है। मिली जनकारी के मुताबिक यह रेल हादसा रात 8.30 बजे कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
read more – Rashtriya Swayamsevak Sangh : विजयादशमी पर RSS की शस्त्र पूजा का आयोजन, ISRO के पूर्व अध्यक्ष बने चीफ गेस्ट
वहीं इस दुर्घटना में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई। हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 KMPH थी। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Bagmati Express Accident
बस 19 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। तो वहीं रेलमंडल ने यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। जो इस प्रकार है।
- समस्तीपुर – 06274-232131, 8102918840
- दरभंगा – 06272-234131, 8210335395
- दानापुर – 9031069105, 9031021352
- पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. – 7525039558, 8081212134
- बरौनी – 8252912043
- चेन्नई कंट्रोल – 044-25330952, 044-25330953
Bagmati Express Accident
ट्रेन में सवार से 1360 यात्री
तिरुवल्लूर पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार, पेराम्बूर से होकर जा रही मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12578) तिरुवल्लूर के पास कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर टी प्रभुशंकर ने बताया कि यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। उसमें करीब 1360 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंच गए।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने राहत और बचाव कार्य के दिए निर्देश
वहीं इस भीषण रेल हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि वह लगातार बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और पुष्टि की है कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।

