Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH ACCIDENT BREAKING : कवर्धा के बाद रायपुर में बड़ी दुर्धटना, पिकअप के अनियंत्रित पलटने से दर्जनभर मजदूर घायल, एक की मौत

CHHATTISGARH ACCIDENT BREAKING

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग अलग जिलों में आज सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा के बाद राजधानी रायपुर के अभनपुर में भी भीषण सड़क हादसा हो गया है। ग्राम थनौद में एक पिकअप वाहन के पलटने से एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष श्रमिक घायल हो गए हैं। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

READ MORE – RAIPUR BREAKING : खमतराई इलाके में तालाब में मिली युवक की लाश, मामले की जांच में जुटी में पुलिस

बताया जा रहा है कि अभनपुर के ग्राम खोला से लगभग दो दर्जन से अधिक मजदूर पिकअप वाहन से नवा रायपुर जा रहे थे। पिकअप वाहन तेज गति से चल रहा था, तभी यह ग्राम थनौद चौंक के आगे अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए।

घायलों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। वही इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान ग्राम पोंड निवासी तोमलाल पिता अश्वनी साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी।

घायल मजदूरों की जानकारी

CHHATTISGARH ACCIDENT BREAKING

वही दूसरा मामला छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले का है। कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव में भी तेज़ रफ्तार से पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बचेड़ी में रविवार सुबह करीब 7:30 सड़क हादसा हो गया। जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया, इस हादसे में करीब‍ 25 लोग घायल हो गए। वहीं दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 से ज्‍यादा लोग सवार थे।

READ MORE – Delhi Ramlila : दिल्ली के रंगमंच में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

Exit mobile version