Site icon AB News.Press

Self Protection Initiative Championship : पत्रकारों के लिए 6 दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, 200 से अधिक पत्रकार लेंगें हिस्सा, मंत्री वर्मा करेंगे उद्घाटन

Self Protection Initiative Championship

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रायपुर प्रेस क्लब, रायपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार प्रदेश के पत्रकारों के लिए ‘सेल्फ प्रोटेक्शन एनिशिएटिव चैम्पियनशिप’ के नाम से राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे, पुलिस लाईन स्थित एकलव्य शूटिंग रेंज में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता हरिभूमि-आईएनएच समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी करेंगे।

Self Protection Initiative Championship

विशिष्ट अतिथि के तौर पर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रेसिडेंट कार्पोरेट अफेयर्स प्रदीप टंडन, आईडीबीआई बैंक के महाप्रबंधक के विशेष सहयोग से किया जा रहा है।

बता दें कि प्रदेश के पत्रकारों के लिए पहली बार शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शूटिंग के रोमांचक खेल है। पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने मैडल जीतने के बाद से खेल की लोकप्रियता और बढ़ी है। वहीं प्रतियोगिता को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर और अन्य जिलों के लगभग 200 से अधिक पत्रकार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस 6 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 9 अक्टूबर को किया जाएगा।

read more – Shardiya Navratri 2024 2nd Day : नवरात्रि के दूसरे दिन जानिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, भोग, आरती और महत्व

Exit mobile version