Haryana Assembly Election 2024
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने एक अहम फैसला लेते हुए कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं।
दरअलस, हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवल, वीरेंद्र घोघड़िया, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत गुलिया, शारदा राठौड़, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल है।

बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज थे, लेकिन कांग्रेस ने बाद में उनकी नाराजगी दूर करने में सफलता पाई। अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि, निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से चुनाव मैदान में हैं। पार्टी पहले ही बागी नेता के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

