Site icon AB News.Press

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस का एक्शन,10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Haryana Assembly Election 2024

 

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने एक अहम फैसला लेते हुए कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं।

दरअलस, हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निष्कासित नेताओं में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवल, वीरेंद्र घोघड़िया, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत गुलिया, शारदा राठौड़, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल है।

Tirupati Laddu Case : तिरूपति लड्डू विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिकाकर्ता ने की CBI जांच की मांग

 

बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज थे, लेकिन कांग्रेस ने बाद में उनकी नाराजगी दूर करने में सफलता पाई। अंबाला सिटी से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक जसबीर मलौर ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि, निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा अंबाला कैंट सीट से चुनाव मैदान में हैं। पार्टी पहले ही बागी नेता के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

 

Exit mobile version