KORBA FARMER’S DEATH : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, 3 घायल

KORBA FARMER’S DEATH : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत, 3 घायल

KORBA FARMER’S DEATH

कोरबा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आसमानी कहर का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक ओर जिले में लगातार हो रही बारिश जहां किसानों के लिए एक और वरदान साबित हो रही है। वहीं, दूसरी ओर आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। हप्ते भर में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी कड़ी में एक और दुखद घटना कोरबा जिले में घटी है। बुधवार देर शाम गरज चमक के साथ ही रही बारिश के बीच खेत में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

KORBA FARMER’S DEATH

मिली जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना रजगामार चौकी अंतर्गत की है। जहां चाकामार गांव में अंजोर सिंह उम्र (35 वर्ष) व तीन अन्य ग्रामीण मूंगफली के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। तभी एकाएक उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे चारों लोग दूर जाकर गिर गए।

वहीं घटना में अंजोर सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

read more – Mysterious death of 8 tribals in chhattisgarh: 15 दिनों में 8 लोगों की रहस्यमयी मौत, 2 सहेलियों ने एक साथ दम तोड़ा, कांग्रेस कमेटी ने जांच टीम बनाई,3 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपे

Breaking News News and Politics राज्य खबर